फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's saffron hoisted after 21 years in Deoband

फतवों की नगरी देवबंद में 21 साल बाद लहराया भाजपा का भगवा

Sat, 11 Mar 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
BJP's saffron hoisted after 21 years in Deoband
जीत के बाद भगवा रंग की होली खेलते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के  देवबंद में पश्चिम उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण देवबंद विधानसभा सीट पर 21 साल बाद भाजपा का कमल खिल गया। ठाकुर बाहुल्य माने जाने वाली इस सीट पर जड़ोदाजट के कुंवर ब्रिजेश सिंह रावत ने 29,323 मतों से जीत प्राप्त की। 
विज्ञापन


देश की आजादी के बाद से लेकर आज तक देवबंद विधानसभा सीट पर सर्वाधिक ठाकुर बिरादरी का ही कब्जा रहा है, यहां अलग-अलग पार्टियों से राजपूत बिरादरी के प्रत्याशियों ने ही जीत हासिल की है।
विज्ञापन


जड़ोदाजट गांव की बात करें तो यहां के ठाकुर महावीर सिंह 1969 से लेकर 1977 तथा 1980 से लेकर 1989 तक चार बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। इस बार यहीं के निवासी कुंवर ब्रिजेश सिंह रावत ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर 10,1977 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिजेश ने बसपा प्रत्याशी माजिद अली को 29,323 वोटों से हराया। माजिद को 72,654 मत ही नसीब हुए। देवबंद में 1993 में पहली बार शशीबाला पुंडीर ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। जबकि उसके बाद 1996 के विधानसभा चुनाव में सुखबीर सिंह पुंडीर भाजपा के टिकट पर जीते थे।


लेकिन उसके बाद भाजपा को इस सीट पर जीत नसीब नहीं हुुई। अब 21 साल बाद कुंवर ब्रिजेश सिंह ने जीत हासिल कर यह सीट देवबंद में झोली में डालने का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed