फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's Run of Unity Flop Shows

रन फाॅर यूनिटी में पहुंचे गिने चुने भाजपाई

Wed, 01 Nov 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 01 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
BJP's Run of Unity Flop Shows
भाजपा की रन आफ यूनिटी में जुटे चुनिंदा भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सरदार वल्लभाई पटेल की जयंती पर भाजपा द्वारा आयोजित की गई रन फॉर यूनिटी फ्लॉप शो साबित हुई। चुनावी मौसम होने के बावजूद मेयर और पार्षद पदों पर चुनाव लड़ने का आवेदन करने वाले कार्यकर्ता कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए। उधर, भाजपा हाईकमान ने कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देेश दिए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को सरदार वल्लभाई पटेल की जयंती पर भाजपा द्वारा गांधी पार्क से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। भाजपा युुवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। देहरादून चौक स्थित सरदार वल्लभाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंचकर दौड़ संपन्न हुई।
विज्ञापन


सुब्रत राय पाठक ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के जन्मदाता थे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने कहा कि सरदार वल्लभाई पटेल का संपूर्ण जीवन प्रेरणास्त्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार ने उनकी याद में सबसे बड़ी लोहे की प्रतिमा बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। उधर, रन फॉर यूनिटी दौड़ को लेकर भाजपा हाईकमान ने निर्देश दिए थे कि भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर दौड़ को सफल बनाए।

मगर चुनावी सीजन होने के बावजूद रन फॉर यूनिटी दौड़ फ्लॉप शो साबित हुई। सोमवार को नगर निगम चुनाव समिति भाजपा के प्रभारी विजयपाल तोमर ने भी पत्रकार वार्ता कर दौड़ को सफल बनाने का आह्वान किया था, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

दौड़ में मात्र 30 से 40 कार्यकर्ता ही शामिल हुए। जबकि हाल ही में भाजपा की ओर से मेयर पद पर चुनाव लड़ने के लिए 28 और 70 वार्डों पर पार्षद पद के लिए 350 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था।


मगर दौड़ में चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले कार्यकर्ता दिखाई नहीं दिए। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा महानगर में चल रही गुटबाजी के चलते दौड़ फ्लॉप शो साबित हुई है। कार्यकर्ताओं में फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हुआ।

रन फॉर यूनिटी दौड़ कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा का था। उनके स्तर से सभी पदाधिकारियों और चुनाव लड़ने का आवेदन करने वाले कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई थी।
-अमित गगनेजा, महानगर अध्यक्ष भाजपा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed