फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP protest march

भाजपाइयों ने निकाला विरोध मार्च

Sat, 06 Aug 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP protest march
कलक्ट्रेट तिराहे पर प्रदर्शन करते नगर विधायक और भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों और प्रदेश सरकार की विफलता पर भाजपाइयों ने विरोध मार्च निकालते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा।  
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपाई बड़ी संख्या में कोर्ट रोड पर इकट्ठा हुए। यहां से वह मार्च के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचे। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बुलंदशहर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ परिवार के सामने हुई हैवानियत पर नगर विकास मंत्री आजम खां जो बयान दिया गया है, यह उनकी तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। 
विज्ञापन


नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि देवबंद में मंदिर में मूर्तियां तोड़ दी जाती है। अपराधी औजार सहित पकड़े जाने के बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं की जाती। जबकि वाट्सअप पर गलती से एक मैसेज फारवर्ड करने पर रासुका जैसी कार्रवाई करना पक्षपात एवं तुष्टिकरण की नीति को दर्शाता है। पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी और पूर्व नगर संयोजक तेज क्वात्रा, पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा आदि ने संबोधित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में कृष्णलाल ठक्कर, नरेश धीमान, दिनेश सेठी, नीरज माहेश्वरी, किशोर शर्मा, सुपनीत सिंह, मनोज ठाकुर, अमित गर्ग, पुनीत त्यागी, विनोद चोजड़, विजय माहेश्वरी, अनेश शर्मा, योग चुग, रेखा रोहिला, वीना, किरण चोपड़ा, सरोज शर्मा, सर्विष्ट गुप्ता, प्रवीण छाबड़ा, रविंद्र शर्मा, मनोज कपूर, अनिल मित्तल, राकेश जैन, शेखर ठकराल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed