फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP MLA's mother files petition against health officials

Saharanpur News: स्वास्थ्य अफसरों के खिलाफ भाजपा विधायक की मां ने दाखिल की याचिका

Sun, 21 Sep 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA's mother files petition against health officials
-भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट मेरठ में याचिका के साथ ही प्रमुख सचिव और डीएम को भी लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम की मां पदमलता निम ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और एसबीडी जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक के खिलाफ मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में दोनों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही डीएम और प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) को भी शिकायती पत्र भेजा है।

भाजपा विधायक देवेंद्र निम के साथ उनकी मां पदमलता भी रहती हैं। पदमलता निम नाम से सरकारी अस्पतालों में निर्माण व मरम्मत कार्य करने के लिए अनुबंध ठेका है। भवनों की मरम्मत, नया निर्माण, सेनेटरी कार्य लोक निर्माण विभाग की समतुल्य दरों पर एक प्रतिशत बिल के शेड्यूल के अनुसार है। फर्म का अनुबंध 17 मई 2024 को मैसर्स पदमलता और सीएमओ के बीच दो करोड़ रुपये की लागत से कार्य करने का हुआ था। इसके लिए 12 लाख रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा कराए गए थे।
विज्ञापन


मैसर्स पदमलता फर्म को एसबीडी जिला अस्पताल में निर्माण कार्य, मरम्मत, जलापूर्ति और सेनेटरी का काम दो करोड़ रुपये में कराना था। बजट स्वास्थ्य महानिदेशक के माध्यम से स्वीकृत होना था। पदमलता निम का कहना है कि वर्तमान में एसबीडी जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी और उनके पति स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निम ने दोनों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि दो करोड़ रुपये का बजट शासन से स्वीकृत कराने के लिए 25 लाख रुपये एडवांस में मांगे गए। लाभांश नियमावली के अनुसार ठेकेदार की समग्र लागत का 10 प्रतिशत लाभांश मिलता है। काम नहीं मिलने के कारण फर्म को 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री व एसएसपी से भी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब 20 सितंबर 2025 (शनिवार) को पदमलता ने इस मामले में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन व प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मेरठ में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट संख्या-एक में याचिका दाखिल कर कार्रवाई की मांग की है। कोर्ट ने प्रकरण की जांच कर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं जिलाधिकारी से आख्या देने को कहा है।

-मामला मेरे संज्ञान में नहीं

एसबीडी जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी का कहना है कि कोर्ट में शिकायत करने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। रुपये मांगने का आरोप भी निराधार है। प्रयास यही रहता है कि अस्पताल में जो भी कार्य हो वह नियमानुसार हो।


काफी पुराना मामला था, जो तभी खत्म हो गया था। अब ऐसा कोई प्रार्थना पत्र अदालत में नहीं दिया गया। इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। - देवेंद्र निम, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed