{"_id":"5824c5b34f1c1bc932b39da0","slug":"bjp-mla-altercation-with-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नगर विधायक से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नगर विधायक से नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
विधायक से उलझते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में भले ही भाजपा मिशन- 2017 में जुटी हो, मगर स्थानीय नेता इस कवायद पर पलीता लगाने में जुुुटे हैं। बुधवार की रात हुई समीक्षा बैठक में भाजपाई आमने-सामने आ गए। बात परविर्तन रैली के पास को लेकर बिगड़ी थी।
कार्यकर्ताओं और नगर विधायक के बीच जबरदस्त नोकझोंक हुई। अन्य कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इस वजह से समीक्षा बैठक अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर सकी।
चकराता रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर परिवर्तन यात्रा रैली की समीक्षा बैठक चल रही थी। बैठक शुरू होते ही विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों और कई कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक पर पार्टी में अनदेखी का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हकीकत मंडल के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, पटेल मंडल के अध्यक्ष पुनीत चौहान, केशव मंडल के अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा, भूतेश्वर मंडल के अध्यक्ष सर्वेष्ठ गुप्ता, धमेंद्र मेहता, नरेश रावत आदि का कहना था कि परिवर्तन यात्रा में मंडल अध्यक्षों समेत ज्यादातर कार्यकर्ताओं की पूरी तरह अनदेखी की गई।
उनको यात्रा के एंट्री पास तक नहीं दिए गए। जिसके कारण उनको परिवर्तन यात्रा से दूर रखा गया। नगर विधायक का कहना था कि यात्रा के पास की जिम्मेदारी उनके पास नहीं थी।
मामला देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ताओं और नगर विधायक के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। मामले को बढ़ता देख बैठक में शामिल तेज क्वात्रा, संजीव वालिया, मदन लाल गुप्ता, अल्पना तलवार, अश्वनी तलवार, दिनेश सेठी आदि ने मामला बामुश्किल शांत किया।