{"_id":"61462a698ebc3e3ee7760af4","slug":"bjp-minority-morcha-took-out-bike-rally-saharanpur-news-mrt5568241143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन
शहर में बाइक रैली निकालते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बाइक रैली निकाली। इसके साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा रोड से अल्पसंख्यक मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गुरभेज सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुंवर, महानगर अध्यक्ष कमल चुघ, गुरप्रीत सिंह बग्गा का स्वागत किया गया। इसके पश्चात बाइक रैैली निकाली गई, जो अंबाला रोड, घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर बाइक रैली का स्वागत किया गया। नए पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताते हुए कहा हमें जो दायित्व दिया गया है, उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
भाजपा ने रक्तदान शिविर लगाया
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक देवेंद्र निम, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारें बनने के बाद से सर्व समाज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है क्योंकि अपराधियों का खात्मा होने के साथ ही प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिरोही महामंत्री वैभव अग्रवाल, जिला मंत्री सरिता प्रधान, रघुराज बोबी, विपिन चौधरी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।