फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP ministers along caste Sadegi

केंद्रीय मंत्रियों के सहारे जातीय समीकरण साधेगी भाजपा

Sat, 04 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP ministers along caste Sadegi
बीजेपी MANIFESTO - फोटो : SELF
सहारनपुर में चुनावी बिसात पर जातीय समीकरण साधने के लिए केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी अब केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारेगी। सहारनपुर में वैश्य, पंजाबी, राजपूत, ब्राह्मण सहित अन्य जातियों के हिसाब से मंत्रियों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


जिन विधानसभाओं में जिस जाति की संख्या अधिक होगी, वहां केंद्रीय मंत्रियों की न केवल सभाएं होंगी बल्कि प्रवास तक की योजना है। इसके अलावा अलग अलग जातियों के सांसदों को भी सहारनपुर की विधानसभाओं में सक्रिय किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा की यह पूरी कवायद जातीय समीकरणों को साधकर चुनाव में पार्टी के पक्ष में उन्हे रिझाने के लिए हो रही है। हरियाणा की सीमा पर स्थित सहारनपुर की सात विधानसभा सीटों पर सियासी गुणा गणित को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा नए तेवर के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नई योजना के तहत केंद्रीय मंत्रियों के लिए पार्टी जातीय समीकरणों को साधने का कोई मौका नहीं चूकना चाहती। ऐसे में जातियों के आधार पर केंद्रीय मंत्रियों की सूची तैयार की गई है। 

इस सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, संतोष गंगवार, महेश शर्मा, कलराज मिश्र, पीयूष गोयल, मनोज सिन्हा आदि को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले भी भाजपा ने प्रदेश भर के अलग-अलग जातियों के सांसदों का विधानसभाओं में प्रवास कराया था।

ऐसे में केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा धोबी, खटिक, निषाद अन्य जातियों को साधने के लिए सांसदों का भी सहारा लिया जाएगा। वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार सहारनपुर के व्यापारियों को नोटबंदी के फायदे समझाएंगे। गंगवार सोमवार को सहारनपुर पहुंचेंगे।       


ऊर्जा एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल रविवार को सहारनपुर पहुंच रहे है। वे यहां वैश्य समाज के मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेंगे।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed