फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP memebers thrown strength to rally

रैली के लिए भाजपाइयों ने ताकत झोंकी

Sat, 05 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sat, 05 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
BJP memebers thrown strength to rally
कांसेपुर में ग्रामीणों की बैठक में बोलते विधायक महावीर सिंह राणा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा की शनिवार को सहारनपुर में होने वाली परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को भी नेता दिनभर गांव-गांव जाकर जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं करते रहे।
विज्ञापन


भाजपा नेता मनीष त्यागी ने तल्हेडी बुजुर्ग, चंदेना कोली, खेडामुगल, ताजपुर आदि गांवों में सभाओं में कहा कि सपा सरकार किसान के साथ भेदभाव कर रही है। नगर अध्यक्ष गजराज राणा और बड़गांव मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी ने भी विचार रखे। पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी, पवन प्रधान, हरीश त्यागी, विपिन चौधरी, संदीप कश्यप, काला त्यागी, अनुराग गुर्जर, संदीप गुर्जर, अनिल त्यागी, मुकुल त्यागी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने बाबूपुर नगली, नूरपुर, बहादरपुर, लच्छीपुर, इमलिया, ठोकरपुुर में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाएं की। मांगेराम प्रधान, विकास चौधरी, अमन सिंह, गौरव शर्मा, ओमकार दुबे, शुभम तंवर, रिंकू राणा, आयुष सेठी, राहुल सिंह, संजय पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा कुंवर ब्रिजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनभर गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से परिवर्तन यात्रा में भारी तादात में पहुंचने का आह्वान किया। डा. सुखपाल सिंह ने जखवाला, बढ़ेड़ी, मुश्कीपुर, जबकि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह पुंडीर शिमलना, हाकटी, बढड़ी मजबता, महेशपुर में जनसंपर्क किया। 

अंबेहटा में परिवर्तन रैली की सफलता के लिए गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी ने शुक्रवार को गांव ढायकी, कैंडल, मुरादखेड़ी, दरियापुर आदि गांवों में संपर्क के बाद कस्बे में चौधरी जगदीश पंवार के प्रतिष्ठान पर प्रदीप चौधरी ने सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की परिवर्तन रैली प्रदेश में परिवर्तन लाने का काम करेगी। मनोज गुप्ता, कुलदीप मित्तल, राधेश्याम गुप्ता, मनोज आर्य, रवि कुमार, कंवरपाल सिंह, पप्पू प्रधान, सुबोध सिंघल, सुशील छाप्पर, कपिल गुप्ता, सचिन मित्तल, अंकित जैन रहे।

बेहट में शनिवार को परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए विधायक महावीर सिंह राणा ने क्षेत्र में दौरा किया। विधायक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहट, कांसेपुर, गंदेवड़, बरथा असलमपुर, बरथा कोरसी, नानौली, मंझाड़ी, मिल्को, कोठड़ा, सलेमपुर गदा, इश्हाकपुर चेंची, साढ़ौली कदीम, जैतपुर कलां, जैतपुर खुर्द, जहानपुर आदि गांवों में पहुंचे और नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों से रैली में पहुंचने की अपील की।

उनके साथ जिला पंचायत सदस्य मुल्कीराज सैनी, सुरेश शर्मा, रविंद्र चेंची, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, बेहट विधान सभा क्षेत्र प्रभारी सुरेंद्र सैनी, विक्रम सिंह, यशपाल मुसैल, नवनीत शर्मा, प्रवीण राणा आदि मौजूद रहे। गंगोह में परिवर्तन रैली की सफलता को भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को बीराखेड़ी में जनसंपर्क किया। शनिवार को आहूत परिवर्तन यात्रा में बड़ी संख्या में सहभागिता करने और रविवार को अपने क्षेत्र में यात्रा का जोरदार स्वागत करने की अपील की गई। अध्यक्षता सोनू प्रधान और संचालन चौधरी आत्मा सिंह ने किया। पूर्व प्रधान नरेश, सुरेंद्र राणा, बीडीसी संजय कुमार, प्रीतम सिंह, ओम सिंह, शिवपाल, प्रियव्रत व देवव्रत शर्मा आदि रहे। 

मिरगपुर में प्रस्तावित परिवर्तन रैली के लिए बनाई रणनीति
देवबंद। धर्मपुर गुर्जर के शिव मंदिर प्रांगण में 45 गांवों के लोगों की बैठक में भाजपा नेता विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि सर्वसमाज को साथ लेकर 4 दिसंबर को मिरगपुर में परिवर्तन रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा के शीर्ष नेता शामिल होंगे। यह परिवर्तन रैली यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने में मिल का पत्थर साबित होगी।

विरेंद्र गुर्जर ने कहा कि 5 नवंबर को सहारनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में होने वाली परिवर्तन यात्रा में देवबंद क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कृष्णपाल प्रधान, डा. प्रदीप वर्मा, भुल्लन सिंह, संजीव कुमार, यशदेव नेता, सोनू गुर्जर, गौतम सिंह, कृपाल सिंह आदि ने कहा कि जीएसटी प्रणाली लागू होने से महंगाई घटेगी। उन्होंने प्रदेश की अखिलेश सरकार पर भी जमकर प्रहार किया। कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है।


बैठक में ईस्माइलपुर, भुवनपुर, फरीदपुर, पाहुपुर, मिरगपुर, रणमलपुर, डांकोवाली, नंदनपुर, सलेमपुर, बिलासपुर, साल्हापुर, दुगचाड़ा, दुगचाड़ी, चंदपुर, कोरवा, खेड़ामुगल, मुंकदपुर, शिवपुर, बीरपुर, बंदरजुड्डा, महतौली, तलहेड़ी, सुनेटी, अब्दुल्लापुर आदि गांवों से गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए। इस मौके पर कंवर सिंह, नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ गुर्जर, डा. रमेश, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र मदारी, आशु चौधरी, नीरज राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed