फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP members protested against smart meters

Saharanpur News: स्मार्ट मीटर का भाजपाइयों ने किया विरोध

Tue, 17 Feb 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
BJP members protested against smart meters
देवबंद। शिवापुरम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत निगम की टीम को सत्तापक्ष से जुड़े लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा। सोमवार को विद्युत निगम की टीम शिवापुरम कॉलोनी में उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलोनीवासियों ने स्मार्ट मीटर में रीडिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मीटर लगाने से मना कर दिया, जिसको लेकर अधिकारियों और लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। वहां पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और महामंत्री राम मोहन सैनी के नेतृत्व में लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम का पुरजोर विरोध करना शुरु कर दिया। जिसके चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। विरोध करने वालों में शुभम त्यागी, सत्यम, सतीश, बबलू, सोमपाल, रुबी, सुरेशो, सुनीता, किरण, आरती आदि शामिल रहे। बता दें कि इससे पूर्व भी नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर चुके हैं, लेकिन विरोध के बावजूद निगम अभी तक नगर क्षेत्र में करीब तीन हजार मीटर लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed