फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP Mahila Morcha Mandal president resigns citing self-respect

Saharanpur News: आत्मसम्मान का हवाला दे भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha Mandal president resigns citing self-respect
छुटमलपुर। भाजपा महिला मोर्चा की छुटमलपुर मंडल अध्यक्ष कविता अरोड़ा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रक्षा नामदेव को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने लिखा कि काेई भी पद एवं प्रतिष्ठा आत्मसम्मान से बढ़कर नहीं होती है।
विज्ञापन

छुटमलपुर नगर पंचायत में एक पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका कविता अरोड़ा ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि राजनीति उनके लिए आजीविका या प्रतिष्ठा पाने का साधन नहीं है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया है। अपने इस्तीफा में उन्होंने लिखा कि वे यह त्यागपत्र किसी परिस्थितिवश या अन्य कारण नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काेई भी पद एवं प्रतिष्ठा आत्मसम्मान से बढ़ कर नहीं होता है। हालांकि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव ने छुटमलपुर स्थित कविता अरोड़ा के आवास पर पहुंच कर उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन बताया जा रहा है उन्होंने इस्तीफा लेने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed