फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP locked in a caste equations

जातीय समीकरणों में उलझी भाजपा

Sat, 07 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 07 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP locked in a caste equations
bjp
सहारनपुर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है लेकिन भारतीय जनता पार्टी टिकट बंटवारे को लेकर जातीय समीकरणों में उलझी है। पार्टी में सात विधानसभा में से चार सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि तीन सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों का चयन करना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। विधानसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन


मगर भाजपा इस प्रक्रिया में अभी पीछे है। पार्टी हाईकमान की ओर से अभी तक किसी भी विधानसभा में प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई। विधानसभा चुनाव की आहट से पहले बसपा के बेहट विधायक महावीर राणा और नकुड़ विधायक डा. धर्म सिंह सैनी ने भाजपा का दामन थामा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही गंगोह से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने भी भाजपा का झंडा थाम लिया था। ऐसे में नकुड़, बेहट, गंगोह में दूसरी पार्टियों से आए मौजूदा विधायकों का दावा मजबूत माना जा रहा है। 

नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा को जीत बरकरार रखने वाले राजीव गुंबर भी मैदान के मजबूत दावेदार हैं। इसके अलावा रामपुर मनिहारान, देवबंद और सहारनपुर देहात सीट पर पार्टी के लिए प्रत्याशियों का चयन करना चुनौती बना है।

पार्टी इन दिनों तीनों विधानसभा सीटों पर जातीय गुणा भाग करने में लगी है। देवबंद और सहारनपुर देहात सीट पर ठाकुर प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारे जाने की उम्मीद है। 

देवबंद विधानसभा की बात करें तो यहां ठाकुर, गुर्जर और त्यागी में से किसी एक बिरादरी के प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारने पर मंथन चल रहा है। यहां 2012 के विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज के राजपाल सिंह को शिकस्त मिली थी।

भाजपा के टिकट पर राजपाल महज नौ हजार 903 मत हासिल कर पाए थे। सहारनपुर देहात सीट पर बीएसपी के जगपाल दास ने 80670 मतों से जीत दर्ज करायी थी। जबकि भाजपा के विक्रम सिंह को 10379 वोट ही मिल सके थे।


भाजपा इस सीट पर दोबारा ठाकुर बिरादरी के प्रत्याशी को ही चुनावी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। रामपुर मनिहारान सीट आरक्षित होने के चलते इस सीट पर कई दलित दावेदारों को लेकर मंथन चल रहा है।

इस सीट पर पिछले चुनाव में बसपा के रविंद्र मोल्हू ने 77274 मतों से जीत दर्ज करायी थी। जबकि भाजपा के राकेश कुमार गांगुली को 16395 मत ही मिल सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed