फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Body of a young man found under the Solani River bridge, being mauled by dogs

सहारनपुर: सोलानी नदी में पुल के नीचे मिला युवक का शव, नोच रहे थे कुत्ते; पुलिस की जांच में सामने आई ये बात

Mon, 05 Oct 2026 06:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 05 Oct 2026 06:48 PM IST
सार

तोता टांडा निवासी रियाजुद्दीन कुकर आदि की मरम्मत का काम करता था। उसके पांच बच्चे हैं। घर में हुई किसी बात को लेकर वह कई दिनों से तनाव में था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। 
 

विज्ञापन
Saharanpur: Body of a young man found under the Solani River bridge, being mauled by dogs
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहारीगढ़ स्थित सतपुरा गांव के पास सोलानी नदी में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोच रखा था और आसपास पत्थरों पर खून के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान तोता टांडा निवासी रियाजुद्दीन (40) के रूप में हुई। वह रविवार शाम घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने पुल के नीचे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकर उसकी शिनाख्त की। उसके बाद परिजनों को जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि रियाजुद्दीन परिवार में विवाद के कारण तनाव में था। वह पिछले कई दिन से परेशान चल रहा था। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि उसने पुल से छलांग लगाई होगी, जिससे उसकी मौत हुई। रातभर शव पड़े रहने के दौरान आवारा कुत्तों ने उसे नोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियाजुद्दीन कुकर, छतरी आदि की मरम्मत का काम करता था। वह अपने पांच बच्चों और परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, वह पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ये बोले सीओ
प्रथम दृष्टया मामला पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
-शशि प्रकाश शर्मा, सीओ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed