फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP leaders distributed ration under the free food distribution scheme

नि: शुल्क खाद्य वितरण योजना के तहत भाजपा नेताओं ने बांटा राशन

Sun, 12 Dec 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders distributed ration under the free food distribution scheme
चिलकाना/रामपुर मनिहारान/गंगोह/बेहट/ नकुड़। प्रदेश की 15 करोड़ जनता को नि:शुल्क खाद्य वितरण योजना का जिले के देहात में भाजपा नेताओं ने राशन वितरण करके किया। इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया।
विज्ञापन

चिलकाना में भाजपा नेता विजय सैनी ने राशन वितरण समारोह में सरकार द्वारा चलाई जनहित योजनाओं के बारे मेड्ड विस्तार से बताया। पात्रों को चना, नमक, रिफाइंड, गेहूं, चावल वितरित किया गया। हिंदू युवा वाहिनी जिला सह प्रभारी डॉ. कुलदीप, डॉ. हुकुम सिंह, निशांक जैन, श्रीमती आदेश, पवन सेन, सोमपाल, धर्मपाल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन सैनी, महताब, रमेश कश्यप, चौ तेजपाल, राजू सैनी रहे। रामपुर मनिहारान के गांव जंधेड़ा शमसपुर में खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ विधायक देवेंद्र निम ने राशन वितरण करके किया।गंगोह में भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी ने कोटेदार आनंद प्रकाश की दुकान पर पहुंच अपनी देखरेख में निशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया।
विज्ञापन

बेहट के अनवरपुर बरौली गांव में रविवार को गरीब लोगों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान चंद्रपाल सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शिवकुमार गुप्ता ने खाद्यान्न वितरित किया। शाहिद कुरैशी, अरुण धनगर, राशन विक्रेता कलावती, ब्रह्म सिंह, मनीष धनगर, संदीप कुमार, सोनू कश्यप, रामकुमार, अरुण धनगर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed