फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP is running jail bharo campaign for non-BJP people: Rakesh Tikait

गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही भाजपा : राकेश टिकैत

Sun, 24 Mar 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 24 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
BJP is running jail bharo campaign for non-BJP people: Rakesh Tikait
मुजफ्फराबाद/छुटमलपुर/नागल। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही है। देश पूंजीपतियों के हाथों में सौंप दिया है। किसानों की जमीनें व्यापारी खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार से ना डर कर जनता के हितों की आवाज मजबूती से उठाए।
विज्ञापन


राकेश टिकैत गांव मुस्तापुर में भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष का पद छोड़कर टिकैत में शामिल हुए नरेश स्वामी के संयोजन में आयोजित घर वापसी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यवस्थापक की भूमिका में रहने की नसीहत दी। खर्च पर नियंत्रण तथा पुश्तैनी जमीनों को बेचने से किसान परहेज करें। टिकैत का घर वापसी करने वाले नरेश स्वामी, नीरज पहलवान और वीरेंद्र चौधरी ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने पुनीत चौधरी को युवा मंडल महासचिव तथा वीरेंद्र चौधरी को मंडलीय मंत्री बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
पश्चिमी प्रदेश प्रवक्ता चौधरी रघुबीर सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी, मंडल महासचिव डाॅ. राजबीर कांबोज, जिला महासचिव अजय कांबोज, चौधरी पदम सिंह आदि रहे। इससे पहले नागल और छुटमलपुर में चौधरी राकेश टिकैत को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मूसा प्रधान, कादिर, अमित मुखिया, हसीब मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed