{"_id":"61155faa8ebc3e798b66487e","slug":"bjp-governments-working-for-industrial-houses-saharanpur-news-mrt551627366","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक घरानों के लिए काम कर रही भाजपा सरकारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटाघर पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे कांग्रेस के भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन के तहत कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सहारनपुर देहात विधानसभा और नगर निगम क्षेत्र में महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेसी मंडी समिति के पास एकत्र हुए। अंबाला रोड, थाना कुतुबशेर होते हुए घंटाघर पहुंचकर पदयात्रा संपन्न हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे लगाए। राष्ट्रीय सचिव काजी इमरान मसूद व प्रदेश सचिव गौरव भाटी ने कहा कि भाजपा सरकारें आमजन की समस्याओं और सरोकारों से कोसों दूर निकल चुकी हैं। भाजपा सरकारें औद्योगिक घरानों के लिए काम कर रही हैं। देश की जनता इसे भलीभांति समझ चुकी है। विधायक मसूद अख्तर व नरेश सैनी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर विकास की बजाए सरकार विनाश कर रही है। निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली व पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि भाजपा देश के नागरिकों को धर्म और जाति के आधार पर बांटकर दोबारा सत्ता हथियाना चाहती है। एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने भाजपा सरकारों को लोकतंत्र व जनविरोधी सरकार बताया। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, नरेंद्र शर्मा, मनीष अरोड़ा, मनीष त्यागी, आरिफ खान, सदस्य अशोक सैनी, विवेककांत सिंह, चंद्रजीत सिंह निक्कू, संजय वालिया, राजू सैनी, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, गौरव वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।