फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP governments trying to win the battle against Corona: Shahi

कोरोना से जंग जीतने में जुटी भाजपा सरकारें: शाही

Sat, 08 Aug 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP governments trying to win the battle against Corona: Shahi
सर्किट हाऊस में पत्रकारों से वार्ता करते कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने में केंद्र की मोदी और प्रदेश योगी सरकार पूरी तरह जुटी हुई है। प्रवासी श्रमिकों का भी खास ध्यान रखा जा रहा और जनता को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कोरोना की वजह से किसी भी व्यक्ति को दिक्कत न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। कोरोना की जांच ज्यादा से ज्यादा कराने के लिए निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के ईलाज में लगे चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि वह पीड़ित और उनके परिवार से निरंतर संवाद कर उनका हौसला बढ़ाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनप्रतिनिधियों से भी निरंतर संवाद करें। आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसके तहत रेहड़ी व खोखे लगाने वालों को दस हजार रुपये की मदद की जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, विधायक देवेंद्र निम, ब्रिजेश सिंह, महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व उपाध्यक्ष अनिल मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

समन्वय कर पात्रों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लेने को कहा। इसके लिए जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी को समन्वय बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। ताकि निशुल्क राशन वितरण सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल सके।

जिला अस्पताल का निरीक्षण प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही

जिला अस्पताल का निरीक्षण प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed