{"_id":"60c0fa1f8ebc3e40c8409e05","slug":"bjp-government-giving-protection-to-liquor-mafia-ajay-kumar-saharanpur-news-mrt5418867171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफियाओं को संरक्षण दे रही भाजपा सरकार: अजय कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफियाओं को संरक्षण दे रही भाजपा सरकार: अजय कुमार
विज्ञापन
सहारनपुर। अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के मामले में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल धरना दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार शराब माफियाओं को संरक्षण दे रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार शराब माफियाओं पर लगाम लगाने में पूर्णता नाकाम साबित हो रही है। यह सब सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से हो रहा है। उन्होंने जहरीली शराब की वजह से मरे लोगों के परिजनों को न्याय दिलाने और शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने की मांग की। जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि बीते वर्ष सहारनपुर में हुए जहरीली शराब के कांड में पीड़ितों को आज तक इंसाफ नहीं मिला है।
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय शर्मा, पार्षद सरदार चरणजीत सिंह निक्कू, विजय शर्मा, इमरान कुरैशी, आरिफ खान, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, राहत खलील, अमरदीप जैन, राकेश मोंगा, डाक्टर मोहतरम, डाक्टर दाऊद, गालिब चौधरी, हाशिम चौधरी, शिवकुमार सैनी मौजूद रहे।