फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP formulated strategy for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

Thu, 04 Feb 2021 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
BJP formulated strategy for panchayat elections
पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

बेहट। भाजपा के साढ़ौली कदीम मंडल की बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल होना बहुत जरूरी है।
शिव मंदिर परिसर में आहूत बैठक में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव राणा ने बताया कि 5 से 12 फरवरी तक जिला पंचायत वार्डों की समूह वार समीक्षा की जाएगी। जबकि 15 से 22 फरवरी तक ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई जाएगी। 23 से 28 फरवरी तक विशेष लाभार्थी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नेता एवं कार्यकर्ताओं को निष्ठा और ईमानदारी से काम करना होगा। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अनुसाशनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अखिलेश बंसल, मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, मुकेश राणा, जिला मंत्री सोहन मुखिया, नरेंद्र बंसल, प्रदीप गुप्ता प्रधान, महामंत्री डॉक्टर सत्येंद्र सिंह, गोविंदा, गौतम चौधरी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि दी
बैठक के आखिर में दो दिन पहले गांव मझाड़ी में हुए हादसे में मंडल अध्यक्ष विजय सैनी के परिवार के दो युवकों की मौत की घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया गया। सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed