फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP Committed to Women's Empowerment; Efforts Will Continue: Arun

भाजपा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध, आगे भी जारी रहेंगे प्रयास : अरुण

Sun, 03 May 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP Committed to Women's Empowerment; Efforts Will Continue: Arun
लिंक रोड ​स्थित सभागार में भाजपा महिला जन आक्रोश सम्मेलन को संबो​धित करते राष्ट्रीय महामंत्री   - फोटो : 1
सहारनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने लिंक रोड स्थित सभागार में महिला जन आक्रोश सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि पार्टी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे। इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था। विपक्षी पार्टियों ने गैर जिम्मेदार रवैये के कारण इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। इस विधेयक से लोकसभा व विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिलता। आरोप लगाया कि विपक्ष ने केवल राजनीति करने के उद्देश्य से इस मुद्दे को बाधित किया, जिससे महिलाओं की अपेक्षाओं को ठेस पहुंची हैं।
विज्ञापन

महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और ऐसे मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करें, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने इसे नारी समाज का अपमान बताया। सम्मेलन को क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा रमा गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, नगर विधायक राजीव गुंबर, प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, अल्पना तलवार, सुषमा बजाज, मोनिका गंगयान, कुसुम अग्रवाल, नीलू राणा, कंचन धवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आस्था का केंद्र बनेगा बाबा गोरखनाथ मंदिर: अरुण
बिहारीगढ़। क्षेत्र के गांव सतपुरा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने बाबा गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थापित 31 देवी-देवताओं की मूर्तियों का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर आने वाले समय में आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। मंदिर परिसर में शिव दरबार, हनुमान, दुर्गा माता व बाबा गोरखनाथ सहित कुल 31 मूर्तियां स्थापित की गई है। उन्होंने मां शाकंभरी देवी मंदिर में भी मत्था टेका।

इस दौरान जूना अखाड़ा पटियाला के जगतगुरु भुवनेश्वरी नंद गिरी महाराज, हिमाचल प्रदेश के ज्वाला माता धाम से करण गिरी महाराज, प्रयागराज के रामानंद महाराज, राजस्थान से अंकुर महाराज और हरियाणा के पिहोवा सरस्वती तीर्थ से नागेंद्र नंद महाराज आदि मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर के संस्थापक ओंकार नंद महाराज की सराहना की। कार्यक्रम में औद्योगिक राज्य मंत्री जसवंत सैनी, विधायक नरेश सैनी, जिला अध्यक्ष जीत राणा, अभय राणा, महिपाल माजरा, विधायक मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, साहब सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed