फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP candidates set to be elected unopposed on four blocks

चार ब्लॉकों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने तय

Thu, 08 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP candidates set to be elected unopposed on four blocks
सहारनपुर। जिले के 11 ब्लाकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को हुए नामांकन में नानौता, मुजफ्फराबाद, बलियाखेड़ी और गंगोह में निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया, जबकि रामपुर मनिहारान, पुवांरका, नकुड़ और सरसावा में दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नागल और देवबंद में सर्वाधिक चार-चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नागल ब्लॉक में भाकियू प्रत्याशी ने भी ब्लॉक प्रमुखी के लिए ताल ठोंकी है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान ब्लॉक प्रमुख पद के लिए केवल दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें एक भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी गीता रानी, जबकि दूसरा नामांकन भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे डॉ. किरणपाल ने किया है।
विज्ञापन

पुवांरका ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा से मीना राणा ने और बसपा से मेहरबान आलम ने नामांकन पत्र दाखिल किए। साढ़ौली कदीम ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा से चौधरी विश्वास, निर्दलीय सुमन देवी पत्नी गुरदयाल व विश्वास कुमार ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल में भाजपा से संजना, भाकियू समर्थित राजेश, निर्दलीय लक्ष्य चौधरी और अर्जुन ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नकुड़ में भाजपा से सुभाष चौधरी और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार मनोज कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। देवबंद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें भाजपा से ममता त्यागी पत्नी विजय कुमार त्यागी (घलौली) व सपा से पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा की पुत्रवधू नितिशा राणा, पिंकी और रूपेश ने नामांकन पत्र भरे।
सरसावा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बसपा से ताहिर हसन और निर्दलीय सिराज चौधरी ने नामांकन किया है। मुजफ्फराबाद ब्लॉक पर भाजपा समर्थित राखी, सपा समर्थित रेशू और कविता पत्नी नीरज ने नामांकन किया। देर शाम जांच के दौरान रेशू का नामांकन निरस्त हो गया। एआरओ प्रिंस चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। राखी और कविता सगी देवरानी जेठानी हैं। इनमें से एक का नामांकन पत्र वापस होगा। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी राखी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
नानौता ब्लॉक प्रमुख पद के लिए निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा और उनके पति ऋषिपाल राणा ने नामांकन किया। चांदनी राणा द्वारा नामांकन पत्र वापस लिया जाएगा। इससे ऋषिपाल राणा का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होना तय है। गंगोह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा से सुमन और सपा समर्थित बबली ने नामांकन किया। बबली का नामांकन निरस्त हो गया है। ऐसे में गंगोह ब्लॉक पर भी भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचन तय है।

बलियाखेड़ी ब्लॉक पर भाजपा की सुमन और निर्दलीय मीनाक्षी ने नामांकन किया। मीनाक्षी का नामांकन निरस्त हो गया, जिससे यहां भी भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत पक्की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed