फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP candidate accused of kidnapping BDC

भाजपा प्रत्याशी पर लगाया बीडीसी के अपहरण का आरोप

Fri, 09 Jul 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate accused of kidnapping BDC
बेहट (सहारनपुर)। टांडा और ईश्हाकपुर चेंची के बाद शुक्रवार को मीरपुर गंदेवड़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य के अपहरण का मामला सामने आया है। उनके पिता ने बेहट कोतवाली में सत्तापक्ष के प्रत्याशी समेत चार लोगों के खिलाफ बेटे के अपहरण की तहरीर दी है।
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी सुमन देवी के बीच घमासान चल रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार सत्ता पक्ष पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अपहरण के आरोप लग रहे है। शुक्रवार को मीरपुर गंदेवड़ निवासी मलिक पुत्र इस्माईल कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया, कि उसका बेटा वासिफ क्षेत्र पंचायत सदस्य है। 6 जुलाई से उसका बेटा लापता है, जिसका उनके गांव के प्रमुख पद के प्रत्याशी उनके भाई व बरथा असलमपुर निवासी एक व्यक्ति ने मिलकर अपहरण करा लिया है। उसके बेटे का अपहरण कराने में उनके गांव के ही एक युवक का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोग जबरन उसके बेटे से चुनाव में वोट डलवाना चाहते है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। उधर, सीओ रामकरण सिंह ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है, जबकि भाजपा प्रत्याशी विश्वास चौधरी का कहना है कि आरोप गलत है।
विज्ञापन

ब्लॉक साढ़ौली कदीम से प्रमुख पद की निर्दलीय प्रत्याशी सुमन देवी का आरोप है, कि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी गुंडागर्दी और धन के बल पर चुनाव में धांधली कराना चाहते हैं। पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया गया है। मतदान के लिए उनके एजेंट तक नहीं बनने दे दिए जा रहे। मतदाताओं के लिए सहायक तक की अनुमति नहीं दी जा रही है। उधर, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रवि प्रकाश का कहना है, कि मतदाताओं के अलावा वही लोग मतदान केंद्र पर प्रवेश कर सकेंगे जिनके पास परमिशन होगी। उनका कहना है, कि किसी भी प्रत्याशी का एजेंट नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed