फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP can bet on Vaishya and Brahmin society

Saharanpur News: वैश्य व ब्राह्मण समाज पर दांव खेल सकती है भाजपा

Tue, 06 Dec 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP can bet on Vaishya and Brahmin society
सहारनपुर। नगर निगम की महापौर सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा में टिकट पाने को सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी इस बार वैश्य-जैन व ब्राह्मण समाज को तरजीह दे सकती है। पार्टी हाईकमान जातीय समीकरण का तालमेल बैठाकर ही उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन

दरअसल, नगर विधायक राजीव गुंबर पंजाबी समाज से हैं। ऐसे में पार्टी हाईकमान वैश्य-जैन व ब्राह्मण समाज को साधने की जुगत में जुटी है। इसीलिए महापौर सीट को लेकर मंथन शुरू हो गया है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी वैश्य समाज या फिर ब्राह्मण समाज से महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान मेें उतारेगी। पार्टी हाईकमान ने सक्रिय महिला भाजपा नेत्रियों की सूची भी मांगी है। इसको लेकर जल्द कोर कमेटी की बैठक भी होगी।
विज्ञापन

ये महिलाएं कर रहीं दावेदारी
दावेदारों में महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन की पत्नी राधिका जैन, पार्षद सरिता शर्मा, वर्षा चोपड़ा, सीमा गगनेजा, नीलू राणा, प्रेरणा गुप्ता, महिला मोर्चा में क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक रीतिका शर्मा, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा सहित कई भाजपा नेत्री दावेदारी कर रही हैं। इनके अलावा भी कई अन्य नामों पर भी पार्टी में चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द समीक्षा करेंगे शीर्ष नेता
कोर कमेटी के सदस्य और स्थानीय स्तर के पार्टी पदाधिकारी सभी नाम क्षेत्रीय कार्यालय को भेजेंगे। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय से तीन नाम प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां से एक नाम पर मुहर लगेगी। वहीं, जल्द प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी सहारनपुर आकर दावेदारों के नामों को लेकर मंथन करेंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पार्टी हाईकमान से उम्मीदवार तय करेगी। पार्टी पूरे दमखम के साथ सभी नगर निकायों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed