फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike riding woman dies after coming under truck

ट्रक के नीचे आकर बाइक सवार महिला की मौत, विरोध में लगाया जाम

Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike riding woman dies after coming under truck
हादसे के बाद जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
ट्रक के नीचे आकर बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। दवाई लेकर गांव लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विरोध में मृतक पक्ष के लोगों द्वारा कुछ देर हाईवे पर जाम लगाया गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर खुलवा दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शुक्रवार को जिला शामली के थाना थानाभवन क्षेत्र के गांव दखौड़ी जमालपुर निवासी केदार सिंह की पत्नी विमला देवी (55) अपने बेटे जयदीप के साथ बाइक पर अंबाला स्थित मुलाना अस्पताल से दवाई लेकर लौट रही थी। दोपहर करीब सवा 12 बजे उनकी बाइक नानौता क्षेत्र की जंधेड़ी पुलिस चेक पोस्ट से कुछ आगे निकली तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला विमला देवी सड़क पर नीचे गिर गई। नीचे गिरी विमला को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रक चालक के साथ कुछ राहगीरों द्वारा मारपीट करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मृतक पक्ष के लोगों को समझाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका के पति केदार सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका पक्ष के कुछ लोगों द्वारा जाम लगाया था जिन्हें समझाबुझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवा दिया गया। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed