फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike riding uncle dies, nephew injured in collision with truck

दर्दनाक हादसा: चाचा ने तोड़ा दम, गंभीर हालत में भतीजे को किया हायर सेंटर के लिए रेफर, ट्रक ने मारी थी टक्कर

Fri, 08 Sep 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 08 Sep 2023 12:00 AM IST
सार

Shamli News : डॉक्टर ने घायलों की चिंताजनक हालत को देखते हुए उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मध्यरात्रि उपचार के दौरान घायल गुलजार की मौत हो गई, जबकि भतीजे को मेरठ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Bike riding uncle dies, nephew injured in collision with truck
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शामली जनपद के कांधला में किवाना मोड़ के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। चाचा की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि भतीजे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों ने तहरीर देकर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


जनपद सहारनपुर के कस्बा ननौता निवासी वहीद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि छोटा भाई गुलजार और बेटा रिजवान बड़ौत में राजमिस्त्री का कार्य करने के लिए गए हुए थे। बुधवार देर रात बाइक सवार चाचा-भतीजे बड़ौत से वापस अपने घर ननौता लौट रहे थे। जब दोनों बाइक सवार किवाना मोड़ के निकट पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया।इसके चलते बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों को पुलिस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर ने घायलों की चिंताजनक हालत को देखते हुए उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मध्यरात्रि उपचार के दौरान घायल गुलजार की मौत हो गई, जबकि भतीजे को मेरठ रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: जी 20 शिखर सम्मेलन: आज शाम से दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री, ट्रेनें रद्द, असुविधा में डायल करें ये नंबर

परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना के संबंध में पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed