फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   G20 summit: Vehicles will not be able to enter in Delhi, many train cancelled, call these numbers in trouble

जी 20 शिखर सम्मेलन: आज शाम से दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री, ट्रेनें रद्द, असुविधा में डायल करें ये नंबर

Thu, 07 Sep 2023 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Sep 2023 01:38 PM IST
सार

दिल्ली में होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते आज शाम सात बजे से 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। यदि आप जरूरी कार्य से निकल रहे हैं तो संभलकर निकलें।
 

विज्ञापन
G20 summit: Vehicles will not be able to enter in Delhi, many train cancelled, call these numbers in trouble
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे

विस्तार

दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 समिट के चलते कई दिनों तक दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। आज से तकरीबन चार दिन के लिए दिल्ली में यूपी की ओर से जाने वाले वाहनों को दिल्ली सीमा के बाहर ही रोका जाएगा। ऐसे में जहां एक तरफ बसों के दिल्ली में नो एंट्री रहेगी, वहीं कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों को आवागमन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


आज शाम सात बजे से दिल्ली नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
नई दिल्ली प्रगति मैदान में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आज शाम सात बजे से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से आगे जाएंगे। विदेशी मेहमानों का जब काफिला निकलेगा उस दौरान हल्के वाहनों को भी रोका जाएगा। काफिला निकल जाने के बाद हल्के वाहनों को जाने दिया जाएगा। रूट डायवर्जन 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रहेगा।
विज्ञापन


एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आवश्यक वस्तु सेवा के लिए आवागमन करने वाले वाहनों के लिए छूट रहेगी। किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Crime Report: भीड़ से घिरते ही तीसरी मंजिल से कूदा चोर, टूटे पैर, लोहियानगर थाने में पहला मुकदमा दर्ज

असुविधा में यहां करें संपर्क
-यातायात हेल्पलाइन नंबर 9643322904, 0120-2986100
-यातायात निरीक्षक द्वितीय एनएच-9/डासना इंटरसेक्शन 8929182258
-यातायात निरीक्षक चतुर्थ यूपी गेट 8707676770

बसों का संचालन रहेगा प्रभावित
मेरठ से दिल्ली आईएसबीटी जाने वाली बसों 50 से अधिक एवं आनंद विहार कौशाम्बी जाने वाली 100 से अधिक बसों का संचालन प्रभावित रहेगा। आईएसबीटी की ओर जाने वाली बसें भी दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेल से होकर जाएंगी। गाजियाबाद, कौशाम्बी, आनंद विहार की ओर जाने वाली बसें ऐसे ही जाएंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि आईएसबीटी की बसों का संचालन अधिक प्रभावित होगा। 

शहर में आज भी बदला रहेगा रूट 
शहर में आज भी रूट डायवर्ट रहेगा। जीरो माइल चौराहा या मवाना खुर्द की ओर से आने वाले जिन वाहनों को कमिश्नर आवास चौराहे से यूनिवर्सिटी के सामने से गढ़ या हापुड़ रोड जाना है उनका कमिश्नर आवास चौराहा से रूट बदला रहेगा। सर्किट हाउस, सीता राम पुलिया, गांधी आश्रम चौराहा से सोहराबगेट डिपो से गढ़ या हापुड़ रोड की ओर से जाएंगे। तेजगढ़ी चौराहा, डिग्गी चौराहा से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed