फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider killed in collision with roadways bus, fellow serious

सहारनपुर: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Thu, 16 Feb 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with roadways bus, fellow serious
रामपुर मनिहारान। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर मनानी के पास बाइक सवार युवकों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बढेड़ी घोघू निवासी गुलाब(22) पुत्र ओमपाल अपने साथी संजय पुत्र रघुवीर निवासी नकुड़ के साथ बाइक पर सवार होकर सहारनपुर जा रहे थे, जैसे ही वह दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर गांव मनानी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान गुलाब पुत्र ओमपाल को मृत घोषित कर दिया गया। यूनिटेक पुलिस चौकी इंचार्ज नितिन कुमार ने बताया कि बाइक सवारों को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इनमें से एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था। दुर्घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। बस को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed