फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider home guard killed in unknown vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत

Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bike rider home guard killed in unknown vehicle collision
रामपुर मनिहारान। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड गंभीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। होमगार्ड रामपुर मनिहारान थाने पर तैनात था। उनके निधन पर पुलिसकर्मियों और साथी होमगार्डस ने गहरी संवेदना जताई है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी रामभुज(32) पुत्र धीर सिंह की ड्यूटी दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय में चल रही थी। शुक्रवार की शाम देर शाम रामभुज गांव से बाइक पर बालिका विद्यालय में ड्यूटी करने के लिए आ रहा था। दिल्ली रोड पर बालिका विद्यालय के निकट अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। घायल होमगार्ड को साथी पुलिसकर्मियों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed