फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies in Mirzapur accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Thu, 20 Oct 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in Mirzapur accident
सहारनपुर/मिर्जापुर। हथिनीकुंड बैराज रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक यमुनानगर से किसी काम के लिए सहारनपुर आ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के जिला यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र के किशनपुरा निवासी शमीम पुत्र भूरा के साथ यह हादसा हुआ। शमीम बुधवार सुबह बाइक पर किसी कार्य से सहारनपुर आ रहा था। जब वह मिर्जापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथिनीकुंड बैराज रोड पर पहुंचा तो तभी एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शमीम की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मिर्जापुर थाने पर परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के वाहन से हादसा होने की चर्चा
सहारनपुर। शमीम की बाइक को जिस वाहन ने चपेट में लेकर टक्कर मारी है, वो पुलिस कर्मियों का वाहन बताया गया है। चर्चा है कि पुलिस कर्मियों के वाहन से हादसा हुआ है। हादसे में पुलिसकर्मियों का वाहन भी अनियंत्रित होकर खाई में गिर कर क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। इस संबंध में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि फिलहाल अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने सीओ बेहट मुनीषचंद्र को इसकी जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed