{"_id":"6200128fd0981009886feefc","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-saharanpur-news-mrt57605678","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
उज्जवल का फाइल फोटो
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर) शनिवार रात नकुड़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
शनिवार रात करीब 10 बजे नकुड़ रोड पर ग्राम अहमदपुर के समीप बाइक सवार एक युवक को लहूलुहान अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की मौत हो चुकी थी तथा उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी। संभावना जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। युवक के सिर से जब हेलमेट उतारा गया तो वो भी खून से भरा मिला। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे अजय गुप्ता निवासी ग्राम गदरहेड़ी थाना सरसावा ने मृतक की पहचान अपने बड़े पुत्र उज्ज्वल गुप्ता (24) के रूप में की। अजय गुप्ता ने बताया कि उनका पुत्र सरसावा में कैंटीन चलाता है तथा घर लौट रहा था। हादसे से पहले रात पौने नौ बजे ही उज्ज्वल ने फोन पर घर वापस आने की बात कही थी।
मृतक के पिता अजय गुप्ता बिना कोई कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। रविवार को बेहद गमगीन माहौल में मृतक का ग्राम गदरहेड़ी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।