फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies due to truck collision, brother Gambhir

ट्रक की टक्कर से से बाइक सवार की मौत, भाई गंभीर

Sat, 12 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to truck collision, brother Gambhir
बेहट में सड़क किनारे पड़ी मृतक की बाइक - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कलसिया-फतेहपुर रोड पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर दो सगे भाई सवार थे, जिनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

हादसा कोतवाली बेहट क्षेत्र के बुबका गांव के पास हुआ है। गांव संसारपुर निवासी माजिद (22) पुत्र इरफान अपने बड़े भाई खुर्शीद (24) के साथ बाइक पर बेहट मंडी में आ रहा था। बुबका गांव के पास कलसिया की तरफ से गए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक को उसका चालक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बेहट पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय माजिद की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

माजिद की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बेहट। बुबका गांव के पास हादसे में मरे माजिद के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। माजिद अपने भाई खुर्शीद के साथ मिलकर सब्जी बेचकर गुजर बसर करता था। सुबह भी दोनों भाई बेहट मंडी में सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे। माजिद की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसका एक वर्ष का बेटा है। पत्नी दिलरुबा, मां मेहराज और पिता इरफान का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां और पत्नी बार बार बेसुध हो रही थी। जबकि पिता गुमसुम हालत में थे।

विलाप करती मृतक की परिजन महिलाएं

विलाप करती मृतक की परिजन महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

मिर्जापुर पुजनेकी में चैक देते पूर्व प्रधान राजीव राणा

मिर्जापुर पुजनेकी में चैक देते पूर्व प्रधान राजीव राणा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed