फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies due to tractor trolley collision, youth serious

ट०्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार वृद्व की मौत, युवक गंभीर

Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor trolley collision, youth serious
गागलहेड़ी। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से तेरहवीं में जा रहे बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उसका साथी युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रवेश पुत्र नाथीराम और पदम सिंह (65) निवासीगण गलीरा रोड थाना सदर बाजार रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे एक तेरहवीं में शामिल होने के लिए बाइक से थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा अहीर जा रहे थे। जैसे ही ये सहारनपुर हाईवे पर कैलाशपुर बिजलीघर के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पदम सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed