{"_id":"644c170ab23272a761035224","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-trolley-collision-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-1647-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 29 Apr 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक घायल की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि थाना मिर्जापुर के गांव रामपुर बड़कला निवासी महावीर सिंह पुत्र हरिया अपने भतीजे सोनू राजपाल के साथ बृहस्पतिवार की देर रात हरियाणा से अपने घर लौट रहे थे। गांव धौलाहेड़ी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की तेज लाइट के कारण अनियंत्रित होकर बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रैक्टर तथा बाइक की टक्कर में महावीर तथा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डाक्टरों ने महावीर (40) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।