फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle, partner serious

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Sun, 19 Dec 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle, partner serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा। शनिवार की रात नकुड़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव को परिजन बिना किसी कार्रवाई के अपने साथ ले गए।

रविवार तड़के चार बजे एक राहगीर ने सरसावा पुलिस को थाने में आकर बताया कि दो युवक चोटिल अवस्था में ग्राम अगवानहेड़ा तथा गदरहेड़ी के बीच सड़क किनारे पड़े हैं। समीप की एक बाइक भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी है। जानकारी मिलते ही सरसावा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक से बात कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक की पहचान विनीत (22) पुत्र प्रवीण ग्राम सांपला बेगमपुर थाना नकुड़ के रूप में की। घायल युवक आर्यन ने बताया कि विनीत यमुनानगर के समीप एक पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच केंद्र चलाता था। शनिवार रात वे गांव के लिए लौट रहे थे कि अगवानहेड़ा के समीप सामने से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वे दोनों सड़क किनारे गिर पड़े। गंभीर घायल होने के कारण वे किसी से फोन पर भी मदद नहीं ले सके।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के विनीत का शव अपने साथ ले गए। जबकि आर्यन को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed