फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rammed into a truck parked on the side of the road, the driver died

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, चालक की मौत

Thu, 21 Apr 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rammed into a truck parked on the side of the road, the driver died
गंगोह (सहारनपुर)। सड़क किनारे खड़े हुए गन्ने के ट्रक में टकराने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर निवासी किसान सोनू (40) पुत्र रिषीपाल बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक विवाह समारोह में शामिल होकर बाइक से गांव लौट रहा था। नानौता मार्ग पर अनाज मंडी के समीप सामने से आ रहे किसी वाहन की तेज हेडलाइट के कारण सोनू को साइड में खड़ा गन्ने का ट्रक दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यदि हेलमेट होता तो सोनू की जान बच सकती थी। बताया कि अभी तक कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है। उधर पोस्टमार्टम के बाद गांव में सोनू के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed