{"_id":"664fb0929af7e1727804d754","slug":"bike-of-criminals-fleeing-from-robbery-crashed-caught-at-one-spot-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-124209-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लूट कर भाग रहे बदमाशों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक मौके पर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लूट कर भाग रहे बदमाशों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक मौके पर पकड़ा
Fri, 24 May 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 24 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, नकुड़। नकुड़-शाहजहांपुर मार्ग पर पिकअप चालक से रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों की बाइक वाहन से टकरा कर गिर गई। इस पर पिकअप मालिक ने अपने साथियों की मदद से एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसके तीन साथी फरार होने में सफल रहे। बाद में पुलिस ने फरार हुए एक बदमाश को और पकड़ लिया।
गांव रंडहेड़ी निवासी विकास पुत्र जयकुमार ने बताया कि बुधवार रात उसका साला संदीप कुमार निवासी गांव दबकोरा थाना बेहट यमुनानगर से पिकअप वाहन में प्लाईबोर्ड भरकर मुजफ्फरनगर के लिए चला था। आरोप है कि नकुड़-शाहजहांपुर रोड पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पिकअप को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने पिकअप को दौड़ा लिया और फोन पर जानकारी उसे दी। बताया कि वह तुरंत ही अपने साथियों के साथ कार से चल दिया। बताया कि अंबेहटा के पास बदमाशों ने चालक को दोबारा तमंचा दिखाकर पिकअप रुकवा ली और चालक संदीप से 2320 रुपये लूट लिए। इसी दौरान पीछे से वह मौके पर पहुंच गया। लूट का विरोध करने पर बदमाश बाइकों पर बैठकर भागने लगे। तभी सामने आ रहे वाहन से टकराकर एक बाइक गिर गई। जिस पर सवार एक बदमाश उत्तम पुत्र सुधीर निवासी चंद्रपाल खेड़ी को दबोच लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। बाद में दूसरे साथी सागर निवासी लतीफपुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।