फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike collides with Hemkund Express, blown up

हेमकुंड एक्सप्रेस से टकराई बाइक, परखच्चे उड़े

Thu, 18 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with Hemkund Express, blown up
सहारनपुर। सरसावा रेलवे स्टेशन के पास हेमकुंड एक्सप्रेस से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक के कुछ पार्टस ट्रेन के इंजन में फंसे होने से हेमकुंड एक्सप्रेस 40 मिनट खड़ी रही। इसके साथ ही जननायक एक्सप्रेस भी लेट हो गई। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस मंगलवार की रात 7:53 सहारनपुर आई। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। ट्रेन सरसावा रेलवे स्टेशन और यमुना ब्रिज के बीच फाटक नंबर 93सी पर 8:40 बजे पहुंची तो सामने बाइक आ गई। यहीं नहीं ट्रेन को आता देख बाइक सवार युवक भी बाइक को छोड़कर भाग गया। ट्रेन कुछ दूर तक बाइक को घसीटती हुई चली गई। ट्रेन के इंजन में बाइक के कुछ पार्टस फंस गए और ट्रेन रुक गई। इसके बाद तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और इंजन में फंसे बाइक के पार्टस को निकाला गया। करीब 40 मिनट तक हेमकुंड एक्सप्रेस खड़ी रही। 9:20 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस घटना की वजह से गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस भी प्रभावित रही। यह ट्रेन को मंगलवार की रात 7:05 बजे आना था, लेकिन 9:01 बजे पहुंची। इसके बाद ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी। इस ट्रेन को 9:20 बजे रवाना किया गया। इस मामले में आरपीएफ ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-- रास्ते में ट्रेन के खड़े होने से परेशान रहे यात्री
हेमकुंड एक्सप्रेस के रास्ते में खड़े होने से उसमें सवार यात्री परेशान रहे। जब ट्रेन काफी देर तक नहीं चली तो कुछ यात्री उतर नीचे खड़े हो गए थे। इसी तरह जननायक एक्सप्रेस के यात्री भी परेशान रहे। ट्रेन के चलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
-- वर्जन
सरसावा रेलवे स्टेशन और यमुना ब्रिज के बीच फाटक 93सी पर हेमकुंड एक्सप्रेस से बाइक टकरा गई थी। इसकी वजह से ट्रेन करीब 40 मिनट खड़ी रही। हमने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाइक किसकी है, उसकी तलाश की जा रही है।
मोहित त्यागी, इंस्पेक्टर, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed