{"_id":"65ac32a434d9b1ad8701e8bc","slug":"bike-collides-with-electric-pole-young-man-dies-two-companions-serious-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-16969-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिजली के खंबे से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिजली के खंबे से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो साथी गंभीर
विज्ञापन
गागलहेड़ी। गागलहेड़ी भगवानपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रुप से घायल हो गए।
थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर गागलहेड़ी से भगवानपुर की ओर तेज गति से जा रहे थे, जैसे ही ये बेहड़ी गुज्जर गांव के समीप पहुंचे तो इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही प्रवेश 30 पुत्र अतर सिंह निवासी इस्लाम नगर थाना रामपुर मनिहारान की मौके पर ही मौत हो गई, ज़बकि शोभित पुत्र राजपाल निवासी बिजनौर व अमित निवासी गंगोह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि बाइक चला रहे प्रवेश ने हेलमेट लगाया हुआ था, लेकिन टक्कर भीषण होने के कारण उसकी मौत हो गई।