फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike collided with divider, youth crushed to death by truck

Saharanpur News: डिवाइडर से टकराई बाइक, ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider, youth crushed to death by truck
देवबंद। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आए तेज गति ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर के शेख सरकड़ी निवासी शाहबाज (36) पैठ में कपड़ा बेचने का कार्य करता था। वह नगर में बुधवार को लगने वाले बुद्ध बाजार में आया था। रात के समय वह बाइक द्वारा लौट रहा था। करीब 9.45 बजे जब वह हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के समीप पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और शाहबाज सड़क पर दूर जाकर गिरा। इसी बीच पीछे से आए तेज गति ट्रक ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भिजवाया। खानकाह पुलिस चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed