फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Big GST action in Saharanpur: 750 boxes of liquor seized, were being smuggled to Punjab in a truck

सहारनपुर में GST की बड़ी कार्रवाई: 750 पेटी शराब पकड़ी, प्लाईवुड के नीचे छिपकर ट्रक से ले जा रहे थे लखनऊ

Tue, 04 Mar 2025 05:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 04 Mar 2025 05:07 PM IST
सार

सहारनपुर में जीएसटी विभाग के सचल दल ने करीब 750 पेटी पंजाब मार्का शराब पकड़ी।

विज्ञापन
Big GST action in Saharanpur: 750 boxes of liquor seized, were being smuggled to Punjab in a truck
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में आज जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी विभाग के सचल दल ने करीब 750 पेटी पंजाब मार्का शराब पकड़ी। इस शराब को एक ट्रक में प्लाईवुड के नीचे छिपाकर लुधियाना से लखनऊ लेकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन दल निरंकार नाथ पांडे ने बताया कि जीएसटी विभाग के सचल दल की एक टीम ने हरियाणा बॉर्डर से एक ट्रक को पकड़ा। टीम को इस पर शक था कि इसमें बिना प्रपत्रों के प्लाईवुड को ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


टीम ट्रक को लेकर दिल्ली रोड स्थित राज्यकर भवन पहुंची। ट्रक की जांच में पता चला कि इसमें प्लाईवुड नहीं शराब की पेटियां भरी हुई है। इस पर जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने आबकारी विभाग से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी विभाग के अधिकारी अभी तक 750 शराब की पेटियों की गिनती कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह शराब को लुधियाना से लखनऊ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed