फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Big contribution of traders in strengthening the economy

व्यापारियों का अर्थव्यवस्था मजबूत करने में बडा योगदान

Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Big contribution of traders in strengthening the economy
सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में व्यापारियों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि व्यापारी और अधिकारी आपस में सामंजस्य बनाकर चलें। व्यापारियों की समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एक प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष विजय सैनी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। जिला महामंत्री सुनील राणा ने कहा कि सदस्य ही किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं। यदि सदस्य एकजुट हैं तो संस्था भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि दवा व्यापारी हमेशा बिल पर काम कर सरकार को जीएसटी देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद दवा व्यापारियों का उत्पीड़न होता है। चेयरमैन ग्रीस तलवार, नवीन खुराना, मनोज सचदेवा आदि ने भी विचार रखे। संचालन मनोज कपूर ने किया। इस दौरान विवेक चौहान, विपिन ठाकुर, विवेक शर्मा, कंवलजीत सिंह, सन्नी अरोरा, नीरज कामरा, अजय मलिक, विकास सैनी, वरुण गोयल, अरुण, यश शर्मा, प्रेम सागर, शेखर तोमर, अनिल गुप्ता, नितिन गोयल, मुकेश चौधरी, देवेंद्र वत्स, आशीष मित्तल, कमल, संजय शर्मा, मनोज गुप्ता, विपिन मलिक, विजय पाल, भानु सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed