फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Big announcement of Darul Uloom: Ulama will not meet leaders of any political party

दारुल उलूम का बड़ा एलान: नहीं होगा नेताओं का इस्तकबाल, किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता से नहीं मिलेंगे उलमा

Wed, 14 Feb 2024 11:18 AM IST
Dimple Sirohi विनीत तोमर, अमर उजाला, सहारनपुर
विनीत तोमर, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Feb 2024 11:18 AM IST
सार

दारुल उलूम ने चुनावी माहौल के बीच नेताओं को बड़ा झटका दिया है। लोकसभा चुनाव में सियासी परिक्रमा लगाने वाले नेता अब दारुल उलूम देवबंद के उलमा से नहीं मिल सकेंगे। चुनाव के मद्देनजर दारुल उलूम ने ये बड़ा फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Big announcement of Darul Uloom: Ulama will not meet leaders of any political party
मौलाना अबुल कासिम नौमानी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुनिया भर में इस्लामी तालीम के लिए विख्यात दारुल उलूम ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। दारुल उलूम के उलमा किसी भी राजनीतिक दल के नेता का इस्तकबाल (स्वागत) नहीं करेंगे और न ही किसी नेता से मुलाकात की जाएगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन सियासत गरमा गई है। सभी दल अलग-अलग वर्ग के मतदाताओं को साधने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Kisan Andolan: दिल्ली से जम्मू तक हाईवे बंद, 46.50 करोड़ का कारोबार बाधित, फल, सब्जी-दवाओं की सप्लाई रुकी

विज्ञापन

इस्लामी तालीम के लिए मशहूर देवबंद के दारुल उलूम से भी करोड़ों की संख्या में मुसलमान जुड़े हुए हैं, जो दारुल उलूम की तरफ से जारी किए गए हर फैसले का दिल से सम्मान करते हैं। इसलिए अक्सर चुनाव के समय में नेता दारुल उलूम के चक्कर लगाने शुरू कर देते हैं।

दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं किया जाएगा। कुछ वर्ष पहले एक पार्टी के मुखिया यहां पर आए थे। उनके साथ आए स्थानीय नेता ने पूर्व मोहतमिम का हाथ पार्टी मुखिया के सिर पर रखवा दिया था, जिसका बाहर जाकर गलत प्रचार किया गया। इस वजह से यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed