फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Andolan: Highway closed from Delhi to Jammu, business worth Rs 46.50 crore disrupted

Kisan Andolan: दिल्ली से जम्मू तक हाईवे बंद, 46.50 करोड़ का कारोबार बाधित, फल, सब्जी-दवाओं की सप्लाई रुकी

Wed, 14 Feb 2024 09:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Feb 2024 09:13 AM IST
सार

किसान आंदोलन के कारण चार दिन से  खाद्य पदार्थों, फल, सब्जी, इलेक्ट्रानिक्स की सप्लाई रुकी हुई है। दिल्ली से जम्मू तक हाईवे बंद है। ऐसे में 46.50 करोड़ का कारोबार बाधित हुआ है। मेरठ में ट्रांसपोर्टरों को 6.5 करोड़ घाटा हुआ है। 

विज्ञापन
Kisan Andolan: Highway closed from Delhi to Jammu, business worth Rs 46.50 crore disrupted
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ शहर में बीते चार दिनों में किसानों के आंदोलन के चलते जम्मू से पंजाब और हरियाणा तक ट्रांसपोर्ट सप्लाई बाधित हो गई है। मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते चार दिनों में 46.50 करोड़ से अधिक के सामान की आवाजाही बाधित हैं। ट्रांसपोर्टरों को चार दिन में 6.5 करोड़ का घाटा हुआ है। ऐसे में ट्रकों की आवाजाही बाधित हो गई है। इसके साथ ही ईवे बिल की वैद्यता भी समाप्त हो गई है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार आज से दिल्ली से भी आवाजाही बाधित हो गई।

विज्ञापन

इन स्थानों में सप्लाई प्रभावित
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली में सप्लाई प्रभावित।

मेरठ में यह आता है सामान
फल, सब्जी, अंडा, दवा, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स, स्पोर्ट्स, स्पेयर पार्ट्स, केमिकल, ट्रैक्टर पार्ट्स, कोयला, चावल, ग्लूकोज, हाउस होल्ड।

मेरठ से यह जाता है सामान
चीनी, कपड़ा, स्पेयर पार्ट्स, कंबल, चादर, खादी उत्पाद, दवा, सब्जी, फल, ट्रैक्टर पार्ट्स, कैंची, मुर्गा दाना, शराब, पेस्टीसाइड।

यह भी पढ़ें: Basant Punchmi: मां सरस्वती की वसंत पंचमी पर बरसेगी लक्ष्मी, बजेगी शहनाई, बैंड-बग्गी और DJ की बुकिंग फुल

विज्ञापन

यह बोले उद्यमी 
सप्लाई न आने से आपूर्ति गड़बड़ाई

माल की आवक न होने से वस्तुओं की मांग बढ़ गई है। विभिन्न प्रदेशों में ट्रक फंसे हुए हैं। ईवे बिल की भी वैद्यता खत्म हो गई है। - सरदार खेता सिंह, संचालक, पोपुलर ट्रांसपोर्ट।

प्रतिदिन प्रयोग होने वाली वस्तुओं पर बढ़ेगी महंगाई
दो दिन और सप्लाई बाधित रही है तो आवश्यक वस्तुओं की शॉर्टेज होने से महंगाई बढ़ जाएगी। ट्रांसपोर्टरों का खर्चा दोगुना हो जाएगा। - गौरव शर्मा, संचालक, श्री ट्रांसपोर्ट।

प्रतिदिन 40 लाख का घाटा
जम्मू, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश आदि स्थानों पर सप्लाई बाधित होने से सिर्फ हमारी ट्रांसपोर्ट को 40 लाख से अधिक का घाटा हो रहा है। सभी ट्रांसपोर्टर प्रभावित हैं। - पंकज अनेजा, मेरठ इंदोर रोड लाइंस।

आवश्यक वस्तुओं की भी आपूर्ति बाधित
शहर में सब्जी, फल, खाद्यान, कपड़ा, स्पेयर पार्ट्स सहित विभिन्न वस्तु जम्मू कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश आदि स्थानों से विभिन्न वस्तुओं की सप्लाई बाधित हो गई हैं। ऐसे में हर कोई प्रभावित है। - दीपक गांधी, संचालक, गांधी मोटर ट्रांसपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed