फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhole Baba was anointed with reverence

श्रद्धा भाव से किया भोले बाबा का अभिषेक

Tue, 03 Aug 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bhole Baba was anointed with reverence
भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये लगी लाइन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुुओं ने शिवालयों और मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धा भाव से भगवान शंकर की पूजा करने के साथ ही जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, तहसील श्री शिव मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम, श्री साईं धाम, मेला गुघाल परिसर स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे। भगवान शंकर की पूजा अर्चना करने के साथ श्रद्धालुओं ने पंचामृत से अभिषेक किया। राधा विहार स्थित श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। श्री नर्मदेश्वर महादेव का पंचामृत से स्नान कराकर शृंगार किया और आरती उतारी।
विज्ञापन

स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने से पापों का नाश होता है। बेल पत्र भगवान के त्रिनेत्र स्वरूप है। शिव ही सृष्टि का मूल तत्व है। शिव पिंडी के मूल में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और शिव परिवार विराजता है। बेल पत्र अर्पण करने से त्रिय जन्मों के पापों का नाश होता है। बेलपत्र चढ़ाने पर भगवान शिव जीवन के सभी कष्टों को हर लेते हैं और कर्म बंधनों से मुक्त कर देते हैं। इस दौरान अरुण स्वामी, नरेश चंदेल, राजेंद्र धीमान, दिनेेश ठाकुर, डॉ. प्रभात वत्स, गीता, सुचेता, उमा, सुमिता, सुमन, पूजा आदि मौजूद रहे।

राधा विहार स्थित औघदानी महादेव मन्दिर सावन के सोमवार पर पूजा अर्चना करते शिव भक्त

राधा विहार स्थित औघदानी महादेव मन्दिर सावन के सोमवार पर पूजा अर्चना करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त

बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त

बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के सोमवार पर जलाभिषेक के लिये लाइन में लगे शिव भक्त

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के सोमवार पर जलाभिषेक के लिये लाइन में लगे शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के सोमवार पर जलाभिषेक करते शिव भक्त

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के सोमवार पर जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के सोमवार पर जलाभिषेक करते शिव भक्त

भूतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के सोमवार पर जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed