फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhim Army Leader Alleges MP and MLA Stopped Sant Ravidas Procession in Behat

UP: भीम आर्मी नेता का बड़ा आरोप, सांसद-विधायक के इशारे पर रोकी गई संत रविदास की शोभायात्रा

Fri, 06 Feb 2026 10:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 06 Feb 2026 10:23 PM IST
सार

बेहट में भीम आर्मी नेता राजन गौतम ने सांसद इमरान मसूद और विधायक उमर अली खान पर संत रविदास की शोभायात्रा रोकने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर गंभीर बयान दिए गए हैं। विधायक ने आरोपों को बताया गलत।

विज्ञापन
Bhim Army Leader Alleges MP and MLA Stopped Sant Ravidas Procession in Behat
रविदास जयंती 2026 - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेहट क्षेत्र में संत रविदास की शोभायात्रा को लेकर सियासत गर्मा गई है। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की कोर कमेटी के सदस्य राजन गौतम ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर सांसद इमरान मसूद और विधायक उमर अली खान पर यात्रा रुकवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


विधायक की बिरादरी पर लगाया आरोप
करीब 8 मिनट 55 सेकेंड के वीडियो में राजन गौतम ने कहा कि पिठौरी गांव में शोभायात्रा रोकने वाले लोग विधायक की बिरादरी से हैं और सांसद-विधायक बाबा साहब आंबेडकर और संत रविदास की विचारधारा को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में ढेर: कबाड़ का काम करते हुए बन गया लुटेरा, रिहान का बांग्लादेश कनेक्शन संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पर दंगा भड़काने की साजिश का आरोप
राजन गौतम ने दावा किया कि शोभायात्रा की अनुमति पहले दी गई थी, लेकिन बाद में सरकार के इशारे पर उसे निरस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे दलित-मुस्लिम दंगा भड़काने की साजिश है।

जल्द शोभायात्रा निकालने की चेतावनी
भीम आर्मी नेता ने कहा कि जल्द ही पिठौरी गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी और विरोध करने वालों को सबक सिखाया जाएगा।

विधायक ने आरोपों को बताया निराधार
विधायक उमर अली खान ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि गुरुवार रात आसपा जिलाध्यक्ष सचिन खुराना के साथ दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई गई थी। दोनों पक्ष शोभायात्रा निकालने पर सहमत हैं और किसी को कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed