{"_id":"61546d038ebc3e334f7c1fd8","slug":"bhim-army-chief-chandra-shekhar-azad-said-that-party-will-be-contest-assembly-elections-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चंद्रशेखर आजाद बोले- विधानसभा चुनाव अवश्य लड़ेगी आजाद समाज पार्टी और कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चंद्रशेखर आजाद बोले- विधानसभा चुनाव अवश्य लड़ेगी आजाद समाज पार्टी और कहा...
Wed, 29 Sep 2021 07:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:11 PM IST
सार
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव अवश्य लड़ेगी। किसी दूसरी पार्टी के साथ समझौता करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो समय बताएगा। पढ़िए चंद्रशेखर ने और क्या कहा है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के गंगोह में गुरू रविदास जन कल्याण सत्संग एवं शिक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने समाज के संगठित होने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव अवश्य लड़ेगी।
विज्ञापन
बुधवार को चंद्रशेखर आजाद यहां बाई पास मार्ग पर स्वामी समन दास जी महाराज के जन्म दिवस पर आयोजित सत्संग में भाग लेने आए थे। चंद्रशेखर ने कहा कि समाज की एकजुटता व भाईचारा बहुत ही आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी विधानसभा चुनाव अवश्य लड़ेगी।
विज्ञापन
वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या वह अन्य किसी पार्टी से समझौता करेंगे तो उन्होंने कहा कि इसका निर्णय समय आने पर लिया जाएगा। किसी से भी सम्मानजनक समझौता होने पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वामी समन दास जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उन्होंने कुछ देर सत्संग में बैठकर धर्मलाभ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: सहारनपुर में दंपती समेत तीन की मौत, कार के उड़े परखच्चे
चंद्रशेखर आजाद को मिली जान से मारने की धमकी
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं धमकी के बाद से आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पार्टी के विधिक सलाहकार की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: धर्म वापसी, पर परिवार ने ठुकराया, सौरभ गुप्ता ने पत्नी शादमा और बच्चों को छोड़ा, अब खुलेंगे मौलाना के बड़े राज
आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज ने जनपद के फतेहपुर थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि आजाद समाज पार्टी प्रमुख व भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने पंकज धवरैया पर धमकी देने के आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पंकज धवरैया राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के अध्यक्ष बताए गए हैं।