सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद की राजस्थान में हुई गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को सौंपकर चंद्रशेखर आजाद की रिहाई की मांग की।
रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सीएचए कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर दो जुलाई को होने वाले धरने में शामिल होने जा रहे चंद्रशेखर आजाद को उनके साथियों सहित राजस्थान की गहलौत सरकार ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कार्य करने वाले करीब 28 हजार कर्मचारियों को नियमित करने के वादे के बावजूद उन्हें सरकार हटाने का प्रयास कर रही है। इसके चलते पीड़ित कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर भीम आर्मी संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। दो जुलाई को शांतिपूर्ण धरने में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष को असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को तत्काल रिहा कराने की मांग की। इस दौरान प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया, सह संयोजक प्रवीण गौतम, मंडल संयोजक विजय कुमार गौतम, दीपक बौद्ध, करणवीर सिंह, शाहनवाज, रविंद्र गुर्जर, सतीश गौतम, अशोक मनानी, मेहरदास, रवि गौतम, मोहम्मद आजम, दिनेश रावत, विमल गौतम, संदीप गौतम, सुमित कश्यप, अनुज सहगल, महताब गुर्जर आदि मौजूद रहे।