फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bharat Mukti Morcha came out in protest against EVM, staged a dharna

Saharanpur News: ईवीएम के विरोध में उतरा भारत मुक्ति मोर्चा, दिया धरना

Wed, 17 Jan 2024 03:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mukti Morcha came out in protest against EVM, staged a dharna
हकीकत नगर धरना स्थल पर धरना देते भारत मु​क्ति मोर्चा के कार्यकर्ता
सहारनपुर। लोकसभा के मद्देनजर भारत मुक्ति मोर्चा ने ईवीएम का विरोध तेज कर दिया है। मंगलवार को हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करते हुए मोर्चा पदाधिकारियों ने ईवीएम के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से ईवीएम से वोटिंग ना कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सूरज गौतम ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी होती है। मतदाता वोट किसी को डालता है और वोट जाता कहीं है। ऐसे में ईवीएम की वजह से लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने बताया कि मोर्चा देश भर में ईवीएम का विरोध कर रहा है। 567 जनपदों में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में सहारनपुर में भी विरोध में धरना हुआ है। उनकी मांग है कि यदि ईवीएम का इस्तेमाल होता है तो वीवी पैट से निकलने वाली पर्ची मतदाता को दी जाए। क्योंकि कई बार पर्ची को मतदाता देख नहीं पाता है। धरने में मोहकम सिंह, डीपी सिंह, जसबीर सिंह, प्रतिभा बर्मन, पवन सिंह, सुल्तान सिंह, पूनम, शारिक, नसीर अहमद, महमूद हसन, जगमोहन, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed