फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakyu put on the power of National Spokesperson's Mahapanchayat

राष्ट्रीय प्रवक्ता की महापंचायत को भाकियू ने झोंकी ताकत

Sat, 17 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu put on the power of National Spokesperson's Mahapanchayat
राष्ट्रीय प्रवक्ता की महापंचायत को भाकियू ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

छुटमलपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की 21 अक्तूबर को गांव औरंगाबाद में प्रस्तावित महापंचायत के लिए किसानों ने ताकत झोंक दी है। शनिवार को जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने गांव जसमौर में कहा कि कृषि कानूनों से किसान बर्बाद हो जाएगा। केंद्र और प्रदेश की सरकार केवल पूंजीपतियों का हित साध रही है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में कृषि कानूनों के विरोध में इकट्ठा होकर किसान अपनी ताकत का एहसास कराएं। उनके साथ मनोज चौधरी, जिला प्रवक्ता चौधरी रघुवीर सिंह, चौधरी पदम सिंह रहे। गांव खुशहालीपुर, सतपुरा और औरंगाबाद में बैठक हुई। युवा जिला अध्यक्ष अजय कांबोज ने कहा कि किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी नहीं खरीदा जा रहा है। ऐसे में उनकी लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है। जिला उपाध्यक्ष राजवीर कंबोज ने कहा कि सरकार के दावों के विपरीत हरियाणा बॉर्डर पर यूपी के किसानों का धान रोका जा रहा है। बैठकों में प्रवीण कांबोज, अहसान मुखिया, सोविंदर कांबोज, विवेक कांबोज, दिलशाद अहमद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed