फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakyu and SP warn of agitation if toll is not relaxed

टोल में छूट नहीं मिलने पर भाकियू और सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 13 Nov 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu and SP warn of agitation if toll is not relaxed
गागलहेड़ी। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर कोलकी कला गांव के पास बीते बुधवार को टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने टोल लेना शुरू कर दिया है लेकिन स्थानीय निवासियों को टोल मुक्त नहीं किया गया है। इस पर भाकियू और सपा ने रोष जताया है।
विज्ञापन

भाकियू के जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने कहां की जिस तरह चमारी खेड़ा स्थित टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को टोल से मुक्त रखा गया है, ऐसे ही कोलकी कला स्थित टोल प्लाजा पर भी छूट मिलनी चाहिए। आरोप लगाया कि पूर्व में हुई वार्ता में पांच किमी की दायरे में आने वाले गांवों को टोल मुक्त रखने की बात हुई थी, अब अधिकारी इससे मुकर रहे हैं। यदि टोल में छूट नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव, धनतर, धर्मपाल, संजीव कुमार, रिहान मलिक, सोबी मलिक, बीरम सिंह आदि ने भी टोल में छूट नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed