फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu workers demonstrated demanding the arrest of MP Braj Bhushan Sharan Singh

Saharanpur News: सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Jun 2023 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers demonstrated demanding the arrest of MP Braj Bhushan Sharan Singh
- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महिला पहलवानों को जंतर मंतर पर विरोध जारी रखने की अनुमति देने और सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र को सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है।

बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत की बैठक कलक्ट्रेट परिसर में हुई। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तिराहे और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि सरकार देश की शान महिला पहलवानों के साथ बुरा बर्ताव कर रही है। इससे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं सहित सभी देशवासी आहत हैं। उन्होंने सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, इसमें सभी को अपनी आवाज उठाने का हक है। महिला पहलवानों को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने की अनुमति दे, ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन चौधरी अशोक कुमार ने किया। महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश ताेमर, रघुवीर सिंह, सुदेशपाल, अजय कांबोज, मेवाराम चौधरी, ललित कुमार, प्रवीण, जिले सिंह, श्यामवीर सैनी, धर्मवीर सिंह, प्रदीप चौधरी, रणजीत सिंह, डॉ. राजवीर कांबोज आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान नरेश यादव, सुचित चौधरी, कान सिंह राणा, अरुण राणा, मूसा प्रधान, मनोज चौधरी और उत्तर प्रदेश किसान सभा के कॉमरेड नवनीत सिंह, कॉमरेड राव दाउद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed